
सड़क के दोनों और नहीं किया गया साइडों का निर्माण।
सड़क को दुरुस्त किया जाए एंव साइडों का निर्माण करवाया जाए – राधेश्याम मीणा मूंडला।
श्योपुर – बड़ौदा तहसील के अंतर्गत पीपल्दा से लेकर श्रीपुरा तक बनाई गई लगभग साढ़े सात किलोमीटर की सड़क बनने के बाद गारंटी अवधि के दौरान कई जगह से उखड़कर जर्जर अवस्था में पहुंच गई है । सड़क के दोनों और साइडों का निर्माण भी नहीं किया गया है यह आरोप भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रदेश अध्यक्ष किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला ने लगाते हुए बताया कि पीपल्दा से लेकर श्रीपुरा तक लगभग साढ़े सात किलोमीटर की सड़क गारंटी अवधि के समय ही कई जगह से उखड़कर जर्जर अवस्था में पहुंच गई है, पीपल्दा गांव के पास सड़क में एक गड्ढा बन गया है सड़क में साइड नहीं बनने के कारण उक्त गड्ढे के स्थान पर आए दिन दुर्घटनाएं घटित होती रहती है । सड़क के दोनों और साइडों का निर्माण भी नहीं किया गया है सड़क बनाने में लापरवाही एवं अनियमितताए बरती गई है । सड़क निर्माण में सड़क बनाने वाले ठेकेदार एंव विभागीय अधिकारियों ने भ्रष्टाचार किया है जिसके कारण सड़क जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है । किसान नेता राधेश्याम मीणा ने मांग करते हुए कहा कि प्रशासन से सड़क की जांच करवाकर ठेकेदार एवं उक्त विभागीय इंजीनियर व अधिकारियों पर कार्रवाई करें, सड़क को दुरुस्त किया जाए एवं सड़क के दोनों और साइडों का निर्माण करवाया जाए अन्यथा सड़क से लगने वाले ग्रामीणों को लेकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे !
रामस्वरूप गुर्जर आज तक 24x 7न्यूज़ श्योपुर


