Skip to main content

Aaj Tak24x7

नंदलाल को दूसरी बार भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर नगर में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के बीच भाजपा जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत।

आज तक 24x7news,सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। प्रदेश नेतृत्व द्वारा नंदलाल गुप्ता को सोनभद्र जनपद का दूसरी बार जिला अध्यक्ष भाजपा की कमान मिलने के बाद दुद्धी नगर में प्रथम बार आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और नगर वासियों के द्वारा आतिशबाजी और बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया । नंदलाल गुप्ता का यहां से काफी पुराना जुड़ाव है और हर व्यक्तियों से संपर्क और पहचान है। पार्टी पदाधिकारी नगर वासियों के द्वारा गुलदस्ता और माल्यार्पण कर भव्य तरीके से स्वागत किया गया। कचहरी परिसर में पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात किया और अधिवक्ताओं ने भी भव्य स्वागत किया उसके बाद दुद्धी बार सभागार में अधिवक्ताओं ने जमकर स्वागत किया और लोगों को मिठाईयां खिलाकर मुंह मीठा कराया। नंदलाल गुप्ता पार्टी के समर्पित युवा कार्यकर्ता है जो लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे। जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार हर जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तत्पर है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश से लेकर देश में चारों ओर विकास की गंगा बहा रही है। शासन ने तमाम तरह की योजनाएं गरीब निर्धन आदिवासियों के लिए चला रखा है , लोग लाभ ले रहे हैं और स्वालंब बन रहे हैं। स्वागत करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नंदलाल अग्रहरि रामेश्वर प्रसाद राय ईश्वर प्रसाद निराला भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रतिनिधि मनोज सिंह उर्फ बबलू भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष दीपक शाह मोनू सिंह आशीष जायसवाल गोलू जायसवाल सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता रहे। इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड के आवास पर पहुंचे वहां पर भी भाजपा जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत कर फूल मालाओं से ला दिया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in