अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट मोबाइल 9993256405

अपराधियों को ढूंढने में मदद करता है फोटोग्राफ का छायाचित्र -: आईजी सांघी
संस्था के लगभग 400 फोटोग्राफर्स ने होली के भजनों ओर झूमे, दी तिलक लगाकर बधाई।
ग्वालियर -: क्राइम के अपराधियों को ढूंढने में मदद करता है फोटोग्राफरों का छायाचित्र। पुलिस जब कार्रवाई करती हे तो अपराधियों को खोजने के लिए फोटोग्राफर के लिए हुए छायाचित्रों देखकर उन अपराधियों को पकड़ने में बहुत आसानी होती है। जिस तरह फोटोग्राफर दुनिया की तस्वीर में रंग भरते हैं उसी तरह आपके जीवन में रंग भरते रहे। यह बात मुख्य अतिथि ग्वालियर रेंज के आईजी अमित सांघी ने आज अचलेश्वर रोड स्थित जी. वाय.एम.सी. मैदान में आयोजित ग्वालियर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के होली मिलन कार्यकम में संबोधित करते व्यक्त किए। मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्वालियर शहर की प्रथम महापौर डॉ शोभा सिकरवा एवं चेंबर ऑफ कमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल मौजूद थे।
महापौर डॉ.शोभा सिकरवार ने कहा कि फोटोग्राफर भाई हमारे परिवार की यादों को एक सूत्र में बांधकर रखता है। फोटो ही परिवार की पुरानी यादें ताज करता है। जब घर में रहकर हम मानसिक तनाव में रहते हो पुरानी यादों के फोटो की छाया चित्रों को देखते अपना मानसिक तनाव से छुटकारा पा लेते है। फोटोग्राफर के बिना दुनिया अधूरी है, क्योंकि आपके फोटो की छाया चित्र के बिना शादी, पार्टी अन्य शुभकार्य अधूरे हे। वही प्रवीण अग्रवाल जी ने कहा कि में संस्था के साथ सदैव जन प्रतिनिधि के रुप साथ खडे रहूंगा।
अतिथियों ने किया होली मिलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर।
ग्वालियर फोटोग्राफर एसोसिएशन का होली मिलन समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान श्रीगणेश जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। ग्वालियर फोटोग्राफर एसोसिएशन का परिचय संस्था के अध्यक्ष मनोज राजपूत एवं अतिथियों का स्वागत उद्बोधन संस्था के सचिव जतिन बोहरा बंटी ने प्रस्तुता किया। अतिथियों को स्मृतिचिन्ह से सम्मानित संस्था के कोषाध्यक्ष प्रदीप बहिरानी, उपाध्यक्ष लवेश सांघी (बबलू), सहसचिव पंकज मार्शल, कार्यकारणी विनोद आर्य और शुभम सोलंकी ने किया। संचालन अशोक गावर और आभार सचिव जतिन बोहरा बंटी ने माना। वही अतिथियों ने होली मिलन में लकी ड्रॉ निकालकर विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए। इस मौके पर राधे श्याम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष भानु जैन आदि मौजूद थे।
संस्था के लगभग 400 फोटोग्राफर्स ने होली के भजनों ओर झूमे, दी तिलक लगाकर बधाई।
संस्था के लगभग 400 फोटोग्राफर्स ने होली मिलन समारोह में एक दूसरे को चंदन गुलाल लगाकर बधाई दी। फोटोग्राफर भाइयों ने फूलों के साथ गुलाल और रंगों के साथ संगीतकारों के स्वरों से होली के भजनों पर जमकर नृत्य कर झूमे। वही अतिथियों को भी चंदन का तिलक लगाकर फूलों से होली खिलाई। कार्यक्रम में आगामी कार्यक्रम की जानकारी भी सचिव जतिन बोहरा दी गई।


