थाना हजीरा पुलिस ने एक बाल अपचारी व अवैध हथियार बेचने वाले तस्कर को पकड़कर उनके पास से अवैध हथियार किये जप्त
🔴 बाल अपचारी के पास से 12 बोर का देशी कट्टा मय दो जिंदा राउण्ड व तस्कर के पास से एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड किया जप्त।
🔴 बाल अपचारी के खिलाफ पूर्व से थाना हजीरा में 04 अपराध व तस्कर के विरूद्ध पूर्व से थाना हजीरा में कुल 08 अपराध पंजीबद्ध हैं।
ग्वालियर। दिनांक 20.03.2025 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे) ने अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में रेंडम वाहन चेकिंग कर अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक शिवमंगल सिंह सेंगर के द्वारा दिनांक 19.03.2025 को थाना बल की टीम को बिरलानगर चौराहे पर वाहन चेकिंग हेतु लगाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध लडका स्कूटी पर आता हुआ दिखा, जो पुलिस को देखकर हडबडाकर अपनी स्कूटी वापस मोड़कर भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध लड़के से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को दुर्गापुरी कॉलोनी यादव धर्मकाटा हजीरा ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकडे गये लड़के की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक 12 बोर का देशी कट्टा खुर्सा हुआ मिला एवं उसकी पेंट की जेब में 12 बोर के दो जिंदा राउण्ड रखे मिला। उक्त बालअपचारी का यह कृत्य अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने पर उसके कब्जे से एक 12 बोर का देशी कट्टा मय दो जिंदा राउण्ड व एक एक्टिवा गाड़ी को विधिवत जप्त किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त बाल अपचारी से मिले अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा उक्त कट्टा व राउण्ड मॉ वैष्णोपुरम हजीरा निवासी एक युवक से आठ दिन पहले सात हजार रुपये में खरीदना बताया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा थाना हजीरा में उक्त बाल अपचारी व अवैध हथियार बैचने वाले मॉ वैष्णोपुरम हजीरा निवासी आरोपी के खिलाफ अप0क्र0-121/25 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर उक्त बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। पकड़े गये बाल अपचारी के खिलाफ पूर्व से थाना हजीरा में 04 अपराध पंजीबद्ध हैं।
थाना हजीरा पुलिस टीम द्वारा उक्त अवैध हथियार बेचने वाले मॉ वैष्णोपुरम हजीरा निवासी आरोपी की तलाश की गई तो पुलिस टीम को दिनांक 19.03.2025 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त आरोपी सामुदायिक भवन के पीछे पार्क में बैठा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने पार्क में जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिया का एक लड़का बैठा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये लड़के से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को मॉ वैष्णोपुरम हजीरा ग्वालियर का रहने वाला बताया। पुलिस टीम द्वारा उक्त लड़के की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक 315 बोर का देशी कट्टा खुर्सा मिला, जिसे खोलकर चेक किया तो उसमें एक राउण्ड लोड मिला। आरोपी का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड को विधिवत जप्त किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना हजीरा में अप0क्र0-122/25 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त आरोपी के खिलाफ पूर्व से थाना हजीरा में आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कुल 08 अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है।
जप्त हथियार:- अप0क्र0- 121/25 में एक 12 बोर का देशी कट्टा मय दो जिंदा राउण्ड व एक एक्टिवा गाड़ी व अप0क्र0- 122/25 में एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड किया जप्त।
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक शिवमंगल सिंह सेंगर, उनि0 संजेश भदौरिया, उनि0 अशोक तोमर, प्र.आर0 अनिल गुप्ता, अजय सेंगर, उमाशंकर, आर0 करण, संदीप जाट, अशोक सिकरवार, विजय शंकर, अखिलेश छारी, समरथ की सराहनीय भूमिका रही।


