Skip to main content

Aaj Tak24x7

समग्र आईडी से आधार लिंक कराना अनिवार्य


ग्वालियर दिनांक 20 मार्च 2025- नगर निगम ग्वालियर अंतर्गत समग्र ईकेवाइसी को आधार से लिंक करने हेतु अपर आयुक्त श्री मुनीष सिंह सिकरवार ने बैठक लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी जनकल्याण श्रीमती पूर्वी अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार अपर आयुक्त श्री मुनीष सिंह सिकरवार ने आज शहर जिला प्रबंधक, एमपी ऑनलाइन, सीएससी एवं सीएसके एवं कियोस्क संचालक तथा नगर निगम ग्वालियर के समस्त समग्र ऑपरेटर की बैठक लेकर निर्देशित किया कि शहर में लगभग 29 लाख समग्र आईडी को आधार से लिंक करने का कार्य अभियान के रूप में करें, यह कार्य पूर्णतः निशुल्क किया जाएगा। जिससे अपात्र आईडी को हटाया जा सके और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
सूचना क्र./411/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in