Skip to main content

Aaj Tak24x7

जयपुर: बीकानेर 18 साल की बेटी समेत मकान में मृत मिले दंपती, हत्या या आत्महत्या, पुलिस उलझी, सुसाइड नोट की तलाश

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार सोनी
Mar 21, 2025

जयपुर: बीकानेर शहर की वल्लभ गार्डन कालोनी में बुधवार रात एक ही घर में पति-पत्नी और उनकी 18 साल की बेटी मृत हालत में मिली। मकान की चारदीवारी का गेट बाहर से बंद था। जबकि घर का मुख्य द्वार अंदर से बंद था। पुरुष का शव कमरे में मिला, जबकि मां-बेटी के शव हॉल में मिले। पुलिस प्रथमदृष्टया तो इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला मान रही है। लेकिन पुलिस अधीक्षक ने यह भी साफ किया कि वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करेंगे। साथ ही सुसाइड नोट जैसे किसी दस्तावेज या नोटिंग की तलाश की जा रही है।

होली में भी नहीं दिखे:

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के मुताबिक, वल्लभ गार्डन डी सेक्टर के मकान नंबर 121 से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे, तो मकान मालिक नितिन खत्री (45), उनकी पत्नी रजनी देवी (40) एवं बेटी जेसिका (18) के शव कमरों में मिले। नितिन का शव एक कमरे में तो पत्नी व बेटी का शव दूसरे कमरे में था। शव पांच-सात दिन पुराने होने का अंदेशा है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, पड़ोसियों की मानें, तो घर में होली के एक-दो दिन पहले से कोई हलचल नहीं हो रही थी। पुलिस रात करीब साढ़े नौ बजे घर पहुंची।

फिर उठा सवाल हंसमुख परिवार कैसे पहुंचा इस हाल में:

बुधवार की घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, नितिन इलेक्ट्रीशियन था। पंखे, कूलर की मरम्मत के अलावा बिजली का सामान भी बेचता था। वल्लभ गार्डन में ही उसकी दुकान थी। वह बहुत मेहनती, हंसमुख और अच्छे व्यवहार वाला था। पत्नी व बेटी भी ऐसे ही थे। हालांकि, वे अधिकांश समय घर पर ही बिताते थे। वह अपनी बेटी को खेल एकेडमी में डालना चाहता था। नितिन समाजसेवी इकबाल खान का मित्र भी था। वह 20 दिन पहले इकबाल से मिला, तब बेटी जेसिका को खेल एकेडमी में डालने की बात की थी। ऐसे में अचानक क्या हुआ…शहर में फिर से यह सवाल उठ खड़ा हुआ है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in