आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक 21-03-2025 चौकी निवास थाना सरई जिला सिंगरौली म.प्र.।*
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा बच्चो के विरुद्ध होने वाली घटनाओं में शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु आपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। जिसके पालन में जिला सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन में, श्री राहुल कुमार सैयाम, एस.डी.ओ.पी. देवसर व थाना प्रभारी जीतेन्द्र सिंह भदौरिया के सतत निगरानी मे चौकी प्रभारी निवास उप निरी. प्रियंका सिंह के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा नाबालिक बालिका को दस्तायाब कर परिजनो को किया गया सुपुर्द।
घटना का विवरण – चौकी निवास थाना सरई का अपराध क्र. 144/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. दिनांक 01/03/25 को कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया। कायमी दिनांक से अपहृता की निरंतर पता तलाश की गई अपहृता के दस्तयाबी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10,000/- रूपये नगद पुरस्कार की घोषणा की गई थी। चौकी निवास पुलिस टीम साइबर सेल की मदद से वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देश पर अपहृता बालिका को आरा रेल्वे स्टेशन के सामने जिला आरा बिहार राज्य से अपहृता बालिका को दस्तायाब कर परिजनो को सकुशल सुपुर्द किया गया ।
सराहनीय भूमिका – चौकी प्रभारी निवास उप.निरी प्रियंका सिह, स.उ.नि दीपनारायण प्र.आऱ. 459 ज्ञानेन्द्र सिंह, आर. 79 प्रभात कुमार दुबे, आर. 498 विट्टू सिंह चौकी निवास सायबर सेल का सराहनीय योग्यदान रहा ।रिपोर्ट रामाकांत पांडेय


