
ग्वालियर दिनांक 21 मार्च 2025- ग्वालियर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बैजाताल को साफ कर उसमें नगर निगम द्वारा पानी भर दिया गया है । अब यह पर्यटन स्थल नौकायन और पर्यटन के लिए तैयार है। जल्द ही इसमें नौकायन भी शुरू कर दिया जाएगा।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारी को लेकर नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार ग्वालियर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बैजाताल की सफाई कार्य प्रारंभ किया गया है। इसके साथ ही इसमें पानी भी भर दिया गया है जल्द ही इसके अंदर मछलियां भी डाली जाएगी । साथ ही यहां पर नौकायन भी प्रारंभ कर दिया जाएगा।
सूचना क्र./413/


