

इस मौक़े पर “टीबी उन्मूलन को लक्ष्य रख कर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें School of Excellence in Pulmonary Medicine की अगुआई में PG-छात्रों, चिकित्सा शिक्षकों, नर्सों एवं तृतीय/चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
अधिष्ठाता डॉ नवनीत सक्सेना ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त कर मार्गदर्शन किया एवं टीबी पर अपने अनुभव साझा किए ।
SEPM के वरिष्ठ चिकित्सक प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ संजय भारती, डॉ अविनाश जैन, डॉ शुभम् मिश्रा, डॉ आकाश गजेंद्र ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम संचालन पीजी -छात्रों डॉ सोनिया सोलोमन एवं डॉ रुद्रिका भटेले ने किया एवं सभी का आभार व्यक्त किया। डॉ राघव ने टीबी उन्मूलन में आ रही समस्याओं पर प्रकाश डाला। टीबी हेल्थ वर्कर मीना एवं सोनिया ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला ।
नोडल क्षय अधिकारी डॉ बृज बिहारी पटेल ने टीबी उन्मूलन के प्रति मेडिकल कॉलेज एवं SEPM विभाग का संकल्प एवं प्रतिबद्धता दोहरायी।
कार्यक्रम में वी शाइन फाउंडेशन जिसकी प्रेसिडेंट वैशाली धारिया हैं, की ओर से आस्था दीक्षित, नमिता शर्मा, सविता दुबे, डॉ अनुराग उपस्थित रहे। फाउंडेशन की ओर से टीबी मरीजों के परिजनों को प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री, राशन वितरित किया गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्था में डॉ नितिन मांझी एवं डॉ पंकज शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


