Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना जनकगंज पुलिस की अवैध हथियार रखने वाले बदमाश के खिलाफ कार्यवाही*

  • अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट मोबाइल 9993256405

वारदात करने की नियत से खड़े हथियारबंद बदमाश को पुलिस ने अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

बदमाश के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 01 जिंदा राउण्ड के किया जप्त।

ग्वालियर। 25.03.2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एंव अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान दिनांक 24.03.2025 को थाना जनकगंज पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति वारदात करने की नियत से कट्टा लिए सब्जी मण्डी लक्ष्‌मीगंज पर खड़ा हुआ है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान ने थाना जनकगंज पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान ने थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को सब्जी मंडी लक्ष्‌मीगंज के पास मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने ग्राम द्वारिकापुरी थाना दिमनी जिला मुरैना हाल शशी अग्रवाल का मकान जाग्रति नगर लक्ष्‌मीगंज ग्वालियर का होना बताया। पुलिस द्वारा पकड़े गये बदमाश की तलाशी ली तो उसकी कमर में एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा मिला जिसको खोलकर देखा गया तो चेम्बर के अन्दर एक 315 बोर का जिंदा राउंड लगा हुआ मिला। उक्त आरोपी का यह कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से पकड़े गये आरोपी के पास से मिला 315 बोर का देशी कट्टा मय 01 जिंदा राउण्ड के विधिवत जप्त किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपी के खिलाफ थाना जनकगंज में अपराध क्रमांक 163/25 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और अवैध हथियार रखने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जप्त हथियार: एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड।

सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान, सउनि सूबेदार सिंह भदौरिया, प्र.आर. हरप्रसाद शर्मा, प्र.आर. कल्याण यादव व आर राजेश कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in