अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट मोबाइल 9993256405


आज ग्वालियर एमेच्योर ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव शिववीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में शहर के विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के प्रवास के दौरान जयविलास पैलेस पहुँचकर मुलाक़ात की एवं खिलाड़ियों,प्रशिक्षको एवं खेल संगठनों शहर में आरही विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया एवं उन्होंने आश्वासन दिया की शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा
मिलने वालो में चम्बल क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान,जिला बॉक्सिंग एसोशिएशन के सचिव तरनेश तपन,जिला एथेलेटिक्स एसोसिएशन से मुख्त्यार सिंह,जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव अजय गुप्ता,राष्ट्रीय बॉडीबिल्डर राजीव साहू,जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष गजेन्द्र तिवारी एवं मुख्य प्रशिक्षक विनय कदम,जिला लगोरी संघ से मीनू नार्वे जी,डिस्ट्रिक पॉवरलिफ़्टिंग एसोसिएशन से सह सचिव रोहित सिंह,जिला मलखम्भ संघ से मयंक दीक्षित उपस्थित रहें


