सिरोंज। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एंव दैनिक समाचार पत्र अंतिम युद्ध व महावीर संदेश,आईजा संदेश के प्रधान संपादक प्रदीप जैन को जैन राष्ट्रीय एकता संगठन मध्यप्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनित होने पर आईजा के प्रदेश उपाध्यक्ष एंव सिरोंज पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष राजीव जैन सैनानी ने बधाई दी। इस अवसर पर श्री सैनानी ने कहा कि मध्यप्रदेश की पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रदीप जैन का एक अलग ही स्थान है। वह आईजा के राष्ट्रीय सलाहकार के साथ प्रदेश में विभिन्न सामाजिक संगठनो के साथ कार्य कर रहें है। तो वही पत्रकारिता के क्षेत्र में आईजा के माध्यम से जैन पत्रकारो को संगठित करने में अहम भूमिका निभा रहें है। वह सदैव जैन पत्रकारो के लिए जमीनी स्तर पर लडाई लडते रहते है और मालवा क्षेत्र में तेजी से पत्रकारो को संगठित करने में समय समय पर सम्पर्क कर उनकी व्यक्तिगत समस्याओं का पूरा करने का प्रयास करते रहते है।


