Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिसआईजी के आदेश पर सट्टेबाजों पर बड़ी कार्रवाई खंडवा जिले में खरगोन जिले की बड़वाह एसडीओपी की टीम ने छापेमारी कर सट्टा पकड़ा.

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 खंडवा /ओंकारेश्वर विश्व प्रसिद्ध तीर्थ धाम ओंकारेश्वर में राजनीतिक संरक्षण के चलते हुए इन दिनो जुआ सट्टा सेक्स शराब का गोरख धंधा जोरों पर है समाचार पत्रों में प्रकाशन होने के बावजूद कारवाइयां ना हो पाना प्रशासनिक कार्रवाई पर सवालिया निशान उठाती है जब मामले की खबर उच्च अधिकारियों तक पहुंची तो पुलिस आईजी के निर्देश पर बड़वाह एसडीओपी पुलिस अर्चना रावत ने विभिन्न दल गठित कर मामले में कार्रवाई की जिसकी भनक स्थानीय ओंकारेश्वर पुलिस तक को नहीं लगी सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार 17 आरोपियों को पड़कर मांधाता पुलिस थाने पर कार्रवाई की जा रही है खरगोन जिले की टीम ने कोठी ब्रह्मपुरी एवं अन्य तीन स्थानों पर यह छापा मार कार्रवाई की जिसमें 17 मोबाइल फोन एवं नगद 42000 रुपए सट्टा सामग्री जप्त होना बतलाया जा रहा है क्षेत्र के लोगों ने बताया कि ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी होने के कारण यहां पर दूर दराज के भी जुआ सट्टा सेक्स एवं शराब कारोबारी अपनी अय्याशी करने के लिए सदैव आते जाते रहते हैं जिन्होंने ओंकारेश्वर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अपने गोरख धंधे का जाल बिछा रखा है सूत्र तो यहां तक बदलते हैं कि इन्हें राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है तो वहीं कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि दो बड़े कारोबारी के बीच मतभेद के चलते हुए यह मामले का पर्दाफाश हुआ है सूत्र तो यह भी बदलते हैं कि खबरी लाल ने प्रमाण सहित पुलिस आईजी को शिकायत की थी जिस पर यह बड़ी कार्रवाई हुई संपूर्ण मामले की जांच के लिए एसडीओपी मुदी को निर्देशित किया है चर्चा यह भी है कि यह जुआ सट्टा का मामला है या आईपीएल पर लगाए जाने वाला क्रिकेट का जुआ क्योंकि तीर्थ नगरी में पहले भी ऐसे मामले प्रकाश में आ चुके हैं ? जुआ सट्टा सेक्स शराब के बढ़ते हुए प्रचलन के कारण पवित्र तीर्थ नगरी कलंकित होती जा रही है और आए दिन यहां पर ऐसी घटनाएं प्रकाश में आती ही रहती है अब देखना यह होगा कि जब मामला वरिष्ठ उच्च पुलिस अधिकारियों के संज्ञान तक पहुंच चुका है तो आम जन मानस का मानना है कि अब निश्चित रूप से ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई होती रहेगी या फिर सब कुछ ऐसा ही चलता रहेगा चर्चाओं में है ?मामले को लेकर क्या कहते हैं जवाबदार———- पुलिस अनु विभागीय अधिकारी पुनासा श्री रविंद्र बोयत ने कहा कि मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ धारा 109 के तहत कार्रवाइय की जा रही है मौके से दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है आरोपियों के नाम की विस्तृत जानकारी उन्होंने मांधाता पुलिस थाने से लेने को कहा***

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in