Skip to main content

Aaj Tak24x7

पत्रकारों के सम्मान में समाजसेवी ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
दुद्धी सोनभद्र। फूड एक्सप्रेस में समाजसेवी संजय कुमार गोंड ध्रुवें द्वारा आयोजित पत्रकार होली मिलन समारोह में होली के गीतों के साथ अबीर गुलाल संग इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया के सभी सम्मानित दर्जनों पत्रकारों का गुलाब की पंखुड़ियां की पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं। साथ हीं पेन डायरी, अंगवस्त्रम व सामूहिक सहभोज देकर कलमकारों का सम्मान किया। समाजसेवी संजय कुमार गौंड ध्रुवें ने कहा कि पत्रकारों का सम्मान कर गर्व की अनुभूति हो रही है क्योंकि पत्रकार विभिन्न समाचार संकलनों के माध्यम से समाज राष्ट्र की सेवा करते हैं। बिना किसी वेतन लाभ के भौतिक युग में पत्रकारिता करना कठिन कार्य है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। पूर्व बसपा मंडल प्रभारी रामविचार गौतम ने कहा कि पत्रकार समाज में दौड़ भाग कर समाचार संकलन द्वारा जनहित का कार्य करते हैं पत्रकारों को एक निश्चित मानदेय मिलना चाहिए क्योंकि पत्रकार के ऊपर भी घर परिवार की जिम्मेदारियां होती है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जिन परिस्थितियों में पत्रकार समाचार संकलन कर शासन प्रशासन देश का सहयोग करते हैं वह दुर्लभ कार्य है। पत्रकारों का सहयोग हर स्तर पर होना चाहिए। होली प्रकृति से सुसज्जित रंगो का त्यौहार है बसंत ऋतु में पेड़ों में फूल खिलते हैं और नए पत्ते निकलने शुरू होते हैं इस प्रकार मौसम सुहाना होता है। सभी पत्रकारों को होली मिलन समारोह पर बधाई दी।बसपा नेता सेकरार अहमद ने पत्रकारों के होली मिलन समारोह आयोजन पर खुशी जताते हुए पत्रकार द्वारा समाज मैं सराहनी भूमिका के मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए पत्रकारों के आर्थिक उत्थान में सरकार की भूमिका तय किए जानें की मांग की। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन अखिल भारतवर्षीय आदिवासी महासभा सोनभद्र के जिलाध्यक्ष फौजदार परस्ते द्वारा किया गया। कई पत्रकारों द्वारा भी कार्यक्रम के संबोधित किया गया और पत्रकार होली मिलन कार्यक्रम आयोजन की प्रशंसा की। इस मौके पर विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिय वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी, उपेन्द्र कुमार तिवारी,देवेश मोहन, इब्राहिम खान,जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी,राफे खान, राकेश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार कनौजिया, रवि सिंह चन्द्रवंशी , जितेन्द्र कुमार अग्रहरि,श्याम अग्रहरि,मनीष कुमार, रमेश कुमार आदि दर्जन पत्रकार मौजूद रहें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in