Skip to main content

Aaj Tak24x7

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का दो दिवसीय 25वां प्रांतीय महा अधिवेशन मुरैना में संपन्न हुआ

संवाददाता :- सुनील दवाने
न्यूज़ आज तक 24*7
लोकेशन :- टांडा बरुड़
एंकर:-

टांडा बरुड़ :- मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का दो दिवसीय 25 वा प्रांतीय महा अधिवेशन मुरैना के द गुप्ता ब्लैंकेट हाल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के 55 जिलों से संघ के जिला अध्यक्ष सहित प्रदेश भर के 4 हजार से अधिक श्रमजीवी पत्रकार उपस्थित थे। प्रांतीय महाधिवेशन के प्रथम सत्र में निर्वाचन अधिकारियों द्वारा पिछले कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। द्वितीय सत्र में प्रदेशअध्यक्ष सलभ भदोरिया ने नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया ।जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर परशराम चौहान जिला खरगोन व प्रदेश संयुक्त सचिव के पद पर राधेश्याम पाटीदार जिला खरगोन को नियुक्त किया गया। खरगोन जिले के दो पत्रकार साथियों को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल करने पर खरगोन जिला अध्यक्ष सदाशिव वर्मा ,सुनील शर्मा,ओम रामणेंकर, तेज कुमार बर्वे, मनीष मंढार नीरज ठक्कर ,मामराज सैनी, संजय पाराशर नंदकिशोर कुमरावत, सुनील दवाने, योगेश कुशवाह, सहित अन्य पत्रकार साथियों ने प्रांत अध्यक्ष सलभ भदोरिया का आभार व्यक्त कर खुशी जाहिर की ,साथ ही पत्रकारो के ज्वलनशील मुद्दों को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के बतौर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर उपस्थित हुए। जिन्हें 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा गया। डॉ मोहन यादव ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी होते हैं सरस्वती के साधक होने के साथ ही कड़ी मेहनत से सूचनाओं को आम जनों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं उन्होंने यह भी कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा पत्रकारों के हित में जो मांगे रखी गई है उसके निराकरण के लिए शासन स्तर के एक कमेटी का गठन कर जल्द ही समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in