Skip to main content

Aaj Tak24x7

निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने साफ सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण


ग्वालियर दिनांक 28 मार्च 2025- नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने शहर की साफ सफाइ्र व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री श्री जेपी पारा, कार्यपालन यंत्री श्री सुशील कटारे, सहायक यंत्री श्री अशोक गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी श्री अजय ठाकुर, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी शरण कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 3 के अंतर्गत वार्ड 7 गंगा विहार कॉलोनी का निरीक्षण कर साफ सफाई व्यवस्था को देखा। इस दौरान स्थानीय निवासियों से साफ सफाई के बारे में चर्चा कर कचरा वाहन के आने का समय, और प्रतिदिन झाडू लगती है कि नहीं आदि के बारे में चर्चा की। जिस पर स्थानीय निवासियों प्रतिदिन कचरा वाहन आने व झाडू लगने के बारे में बताया और साफ सफाई के बारे मंे अपना पॉजीटिव फीडबैक दिया तथा निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने निर्माण कार्यों को भी देखा।
सूचना क्र./441/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in