आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट (सिगंरौली, देवसर)



सिंगरौली जिले में भू स्वामियों विस्थापितों बेरोजगारों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी द्वारा जन आक्रोश आंदोलन का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए वहीं उक्त आंदोलन में सम्मिलित होने के लिए सिंगरौली जिले में एक दिवसीय दौरे पर आए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी , पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी रणविजय सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से जगह-जगह पर स्वागत , तो वही कनई में सैकड़ो कांग्रेसीय कार्यकर्ता ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का फूल माला और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया तो वही , पचौरी में हो रही भू अर्जन से संबंधित समस्याओं का ज्ञापन दिया वहीं इस अवसर पर , कांग्रेस नेता धर्मेंद्र द्विवेदी,यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष संदीप द्विवेदी, विधानसभा उपाध्यक्ष प्रज्ञान चतुर्वेदी, मानू द्विवेदी, सूरज चतुर्वेदी, प्रणव द्विवेदी एवं अन्य कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


