
मुकेश शुक्ला आज तक. 24 * 7 ओंकारेश्वर पवित्र तीर्थ नगरी में चैत्र माह की भूतड़ी अमावस्या पर इस मर्तबा प्रशासनिक अनुमान से भी कहीं अधिक संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हुआ जिसको लेकर खंडवा जिला प्रशासन लगातार गंभीरता पूर्वक व्यवस्थाओं पर तैनात दिखलाई दिया स्वयं खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता पुलिस अधीक्षक श्री मनोज राय अपने अधीनस्थों के साथ व्यवस्थाओं पर कड़ी नि गाह जमाते हुए संपूर्ण तीर्थ नगरी का अवलोकन करते रहे एसडीएम शिवम प्रजापति पुलिस एसडीओपी रविंद्र बोयत मांधाता थाना प्रभारी अनूप सिंधिया पुलिस चौकी प्रभारी लखन डाबर नर्मदा नदी के किनारो पर श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो वहीं यातायात की व्यवस्थाओं पर लगातार 48 घंटे से दिन रात व्यवस्था को सुचारू करने में दिखाई दिए बता दे की भोसड़ी अमावस्या पर्व पर लगभग 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाकर रात्रि जागरण कर ओझाओ एवं तांत्रिकों से शारीरिक बीमारी का निराकरण भी करवाया नगर परिषद अधिकारी संजय गीते के द्वारा भी व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखी गई थी जिससे श्रद्धालुओं को पेयजल की व्यवस्थाएं की गई थी मगर फिर भी जिला प्रशासन को तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में आने वाली भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अभी से व्यापक प्रबंध करना आरंभ कर देना चाहिए


