Skip to main content

Aaj Tak24x7

सरदारपुर तहसील प्रेस क्लब का होली मिलन व कर्मवीर सम्मान समारोह सम्पन्न, 200 पत्रकार शामिल हुए *

लोकेशन सरदारपुर ( धार )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार

सरदारपुर :- सरदारपुर तहसील प्रेस क्लब का द का द्वितीय होली मिलन व कर्मवीर सम्मान समारोह शनिवार को उदय पैलेस गार्डन राजगढ़ मे सम्पन्न हुआ।जिसमे सरदारपुर तहसील के 200 पत्रकार, वरिष्ठ अधिकारी, सेवानिवृत्त अधिकारी व समाजसेवक कार्यक्रम के साक्षी बने।
उक्त आयोजन मे केश शिल्पी बोर्ड कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नन्दकिशोर वर्मा, संझा लोकस्वामी के प्रधान संपादक जीतू सोनी , संपादक संझा लोकस्वामी योगेन्द्र जोशी, धार जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष छोटू शास्त्री, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, एसडीएम आशा परमार, पूर्व उप-पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य शास्त्री, पूर्व खंड चिकित्सा अधिकारी एम.एल. जैन, खण्ड चिकित्सा अधिकारी शीला मुजाल्दा, वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र जैन व समाजसेवी लक्ष्मण डामेचा सहित अनेक हस्तियो ने कार्यक्रम मे शिरकत की।
सरदारपुर तहसील प्रेस क्लब के समारोह का प्रारंभ मां शारदा की दीप पूजा से किया गया।अतिथियो के स्वागत के साथ ही कर्मवीर हस्तियो, वरिष्ठ पत्रकारो का सम्मान किया गया।अतिथि वक्ताओ ने पत्रकारिता और इसकी चुनौतियो पर प्रकाश डालते हुए निडर और निष्पक्षता से पत्रकार कर्तव्य का पालन कर समाज को जागरूक करने की दिशा मे कार्य करने के लिए कहा।वही जनसरोकार के मुद्दो को प्रमुखता से उठाए जाने पर जोर दिया।
सरदारपुर तहसील प्रेस क्लब अध्यक्ष भागीरथ चौधरी व तहसील के समस्त पत्रकारों ने सरदारपुर मे प्रेस क्लब भवन के लिए भूमि आवंटित किए जाने की मांग का ज्ञापन केबिनेट मंत्री नन्दकिशोर वर्मा को सौंपा।वर्मा ने भरोसा दिलाया कि प्रेस क्लब भूमि आवंटन के लिए वे शासन, प्रशासन स्तर पर बात कर इस मांग को पूर्ण करवाने मे हर संभव सहयोग करेगे।विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि भूमि आवंटित होते ही भवन निर्माण के लिए 15 लाख की राशि विधायक निधि से देकर इसका निर्माण करवाया जाएगा।
कर्मवीर, पत्रकार, समाजसेवक सम्मान और वक्ताओ के सम्बोधन के पश्चात सहभोज के आनन्द के साथ ही कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र श्रीवास्तव ने किया।आभार सरदारपुर तहसील प्रेस क्लब के अध्यक्ष भागीरथ चौधरी ने माना।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in