Skip to main content

Aaj Tak24x7

बिजनौर और चांदपुर के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय केशपाल की मौत हो गई।

“

वह अपनी पत्नी पूनम और बेटे सौरभ के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।”

“सैदनगली थाना क्षेत्र के कासमपुर गांव के केशपाल गांव के अन्य आठ लोगों के साथ चार बाइक पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे। बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में केशपाल, उनकी पत्नी पूनम और बेटा सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए।”
“साथी ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। केशपाल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। रविवार दोपहर को मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।”
“मृतक के शव को बिजनौर लाया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही की जा रही है। केशपाल अपने पीछे पत्नी पूनम, बेटा सौरभ और दो बेटियां शीतल और रचना को छोड़ गए हैं। पत्नी और बेटे का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।”

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in