
जयराज चौधरी की रिपोर्ट
बरेला – रंगमंच एवं ललित कलाओं को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती बरेला इकाई ने हिंदू नव वर्ष का स्वागत नगर के प्रमुख मंदिरों एवं चौराहों को आकर्षक एवं मनोहारी रंगोली से सजाकर किया जिसमें संस्कार भारती के प्रांत रंगोली प्रमुख आर्टिस्ट मुनीष जैन ने नगर एवं परिक्षेत्र के कला साधकों के सहयोग से पूर्ण किया कार्यक्रम का शुभारंभ नर्मदा नहर में उगते सूर्य को अर्ध देकर किया गया । इस अवसर पर नगर परिषद बरेला द्वारा स्वच्छता एवं गंगाजल संवर्धन अभियान के तहत नहर की साफ सफाई कर आम जन की सुविधा के लिए प्याऊ का उद्घाटन भैरव बाबा मंदिर में किया इसी तारतम्य में संस्कार भारती नगर परिषद बरेला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय पांडे नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्येक दुबे उपाध्यक्ष सोनम सोनू सोनकर एवं समस्त पार्षदों द्वारा बस स्टैंड स्थित सिद्ध पीठ दादा दरबार मंदिर में समस्त कला साधकों को फूलमाला शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर दादा दरबार समिति अध्यक्ष राजेश सोनी समाजसेवी कैलाश केसरवानी, एस तिवारी संस्कार भारती के जिला संयोजक महेश मानव नगर अध्यक्ष प्रेमदास रामायणी, शुभसंदेश सिंगौर ,उदय राम साहू संदीप साहू ,संतोष सरगम, प्रकाश चक्रवर्ती ,धर्मदास बैरागी ,दीपक बैरागी, सिद्धनाथ विश्वकर्मा ,मयंक साहू ,सुश्री आयुषी शर्मा ,पारुल पाठक ,आशी सोनी आदि की उपस्थिति उल्लेख रही ।


