Skip to main content

Aaj Tak24x7

अमरोहा में सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया।

मुस्लिम समुदाय ने ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की। लोगों ने देश में अमन और शांति के लिए दुआएं मांगी। धनौरा रोड स्थित ईदगाह पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए।”
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। कांग्रेस प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी भगवा वस्त्र पहनकर ईदगाह पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नमाज से लौट रहे लोगों पर पुष्प वर्षा की। चौधरी ने कहा कि देश के कल्याण और अपराधियों के सत्यानाश की कामना करते हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ईदगाह और अन्य मस्जिदों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सीओ सिटी अरुण कुमार और सदर एसडीएम सुधीर कुमार ने ड्रोन कैमरे से निगरानी की। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in