Skip to main content

Aaj Tak24x7

केवल सरकार के भरोसे सब काम नहीं हो सकता जागरूक आपको भी होना पड़ेगा

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 ओंकारेश्वर आप सोच रहे हैं कि सरकार के भरोसे सब काम हो जाएं ऐसा संभव नहीं जब तक आम जनता जागरुक नहीं होगी तब तक अच्छे कामों में सफलता नहीं मिल पाएगी।
खंडवा जिला प्रशासन द्वारा ओंकारेश्वर तीर्थ को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जो जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उसमें आप,हम सबको मिलकर योगदान देना होगा । यह बात ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान के दर्शन करने पहुंचे खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने गोमुख घाट पर साफ सफाई अभियान में सहभागिता निभाने के बाद कही।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक नारायण पटेल खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता एसडीएम शिवम प्रजापति सहित अन्य जनपति निधि मौजूद थे।

कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता पहुंचे दुकानदारों के बीच
स्वच्छता जागरूकता के लिए दी समझाइश

कलेक्टर श्री गुप्ता ममलेश्वर मंदिर बाजार स्थित बाजार के दुकानदारों से भी मिले एक एक दुकानदार को प्लास्टिक बैग व अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के उपयोग नहीं करने की सलाह दी। साथ ही पालन नहीं करते पाए जाने पर निर्धारित जुर्माना लगाए जाने के बारे में भी बताया।
दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों, नाविकों, सहित अन्य लोगों ने प्रशासन की पहल का स्वागत किया। साथ ही अभियान में सहभागिता निभाने की बात भी कही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in