Skip to main content

Aaj Tak24x7

तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में स्वच्छता एवं प्लास्टिक प्रतिबंध किए जाने के बाद जिला प्रशासन चलl रहा है जन जागरण अभियान। जिला प्रभारी मंत्री श्री लोधी हुए शामिल

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 खंडवा / ओंकारेश्वर प्रदेश सरकार का प्रयास यह है कि जन जागरण चला कर स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को यह बतलाया जाए की तीर्थ नगरी में स्वच्छता एवं प्लास्टिक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है इसको लेकर प्रदेश के मुखिया श्री मोहन यादव के द्वारा तीर्थ नगरी के रखरखाव एवं विकास को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है उसी कड़ी में आज मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री एवं खंडवा जिला प्रभारी श्री धर्मेंद्र लोधी ज्योतिर्लिंग नगरी ओमकारेश्वर पहुंचे और उन्होंने भगवान ओंकारेश्वर का पूजन अभिषेक कर मां नर्मदा का गौ मुख पर पहुंचकर आशीर्वाद भी लीया तीर्थ नगरी में स्वच्छता स्वच्छता अभियान का शुभारंभ भी किया पॉलीथिन प्लास्टिक को लेकर जनमानस को प्रेरित भी किया प्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं खंडवा ज़िले के प्रभारी मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने इस दौरान कहा कि स्वच्छता के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है लेकिन लोगों का स्वच्छता के प्रति जागरूक होना भी आवश्यक है
। इस अवसर पर मंत्री श्री लोधी को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने प्रतीक स्वरूप बाबा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का चित्र भेंट किया।
कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता ने बताया कि ओंकारेश्वर में 1 अप्रैल से सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलीथीन, डिस्पोजल पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक कटलरी: प्लेट, कप, गिलास, काँटे, चम्मच, चाकू, प्लास्टिक ट्रे, स्ट्रा, ईयरबड, प्लास्टिक के डिस्पोजल, दोना ,पत्तल,गिलास आदि प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले गैर बुना प्लास्टिक बैग, प्लास्टिक पानी के पॉउच, और 500 मिली लीटर से कम क्षमता वाले प्लास्टिक पानी की बोतलें, खाद्य पदार्थों में, मिठाई के डिब्बों, निमंत्रण कार्ड और सभी वस्तुओं के चारों ओर प्लास्टिक रैपिंग या पैकिंग फिल्म भी प्रतिबंधित रहेगी। इसी तरह प्लास्टिक स्टिक के साथ गुब्बारे, प्लास्टिक झंडे, कैंडी जैसी अन्य और प्लास्टिक वस्तुओं पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा प्रभारी मंत्री के साथ मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, एसडीएम पुनासा श्री शिवम प्रजापति, सी.एम.ओ. श्री संजय गीते सहित नगर परिषद जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in