रिपोर्ट
शमसुलहक़ ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ मण्डल ब्यूरो बस्ती

बस्ती पैकोलिया- ईद का पर्व पैकोलिया थाना क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई त्योहार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त थी लोगों ने नमाज अदा करने के बाद ईद की मुबारकबाद दी पैकोलिया थाना क्षेत्र के विभिन्न ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई एक महीने की इबादत के बाद ईद पर सुबह से ही ईदगाह में रौनक दिखी इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव, लेखपाल मनु सिंह यादव, कानूनगो, की कड़ी निगरानी थी सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो ईदगाहों में आसपास के क्षेत्र के हजारों की संख्या में अमन चैन की दुआएं मांगी गई नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर या फिर हाथ मिलाकर ईद की बधाई देते दिखे बच्चों में खास उत्साह देखने को मिल रहा था ईदगाह परिसर के बाहर मेला का नजारा दिख रहा था जहां बच्चे आइसक्रीम, गुब्बारा, चाट, मिठाई, आदि खरीदारी करने में मशगूल दिखे।


