Skip to main content

Aaj Tak24x7

आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक 01-04-2025 सप्ताहिक जनरल परेड जिला सिंगरौली म.प्र.।*

दिनांक 01-04-2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री अभिषेक रंजन ने पुलिस लाईन पचौर में साप्ताहिक जनरल परेड का निरीक्षण किया । प्रातः 8 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पुलिस लाईन पचौर में आगमन हुआ। जनरल परेड के दौरान सर्वप्रथम परेड की सलामी दी गई तत्पश्चात प्लाटूनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्तम वेशभूषा, टर्न आऊट के लिये अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा एवं ईनाम दिये गये इसके बाद मार्चपास्ट करते हुये सलामी दी गई । इसी क्रम में थानो से आये वाहनो का निरीक्षण किया गया एवं वाहनों के बेहतर रख-रखाव एवं रन डायरी को दुरूस्त रखने के निर्देश दियें गयें।

तत्पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नें पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियो कि समस्यओ को गंभीरतापूर्वक सुना एवं त्वरित निराकरण की कार्यवाही की गई साथ ही परेड मे उपस्थिति अधिकारी एवं कर्मचारियों को बेहतर अनुशासन में रहने एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग व सचेत रहने की समझाइश दी गई एवं पुलिस लाईन की प्रधान लेखक कक्ष, शस्त्रागार शाखा, स्टोर शाखा व वाहन शाखा का निरीक्षण किया गया।

जनरल परेड में रक्षित निरीक्षक श्री केशव सिंह चौहान, सूबेदार श्री आशिष तिवारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाईन एवं थाना चौकी क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे है।रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in