तेज आवाज में डीजे बजाने वाले वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने म.प्र. कोलाहल नियत्रंण अधिनियम के तहत की कार्यवाही
ग्वालियर। दिनांक 01.04.2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा ग्वालियर जिले के समस्त थाना प्रभारियों को तेज ध्वनि में लाउड़ स्पीकर एवं डीजे बजाने वालों के खिलाफ म0प्र0 कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। इसी अनुक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री निरंजन शर्मा द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर तेज ध्वनि में लाउड़ स्पीकर एवं डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री जितेन्द्र नगाइच के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा थाना बल की टीम को तेज ध्वनि में लाउड़ स्पीकर एवं डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु लगाया गया। इसी दौरान दिनांक 31.03.2025 को चौकी प्रभारी टेकनपुर उनि0 बलवीर मावई पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टैण्ड टेकनपुर पर बिना नम्बर की टाटा 407 चार पहिया वाहन पर डीजे लगाकर काफी तेज आवाज में डीजे से गाने बजा रहा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने बस स्टैण्ड टेकनपुर पर जाकर देखा तो वाहन चालक अपनी बिना नम्बर की टाटा 407 चार पहिया वाहन पर डी.जे के 10 बड़े स्पीकर रखकर बजा रहा था, जिससे ध्वनि प्रदूषण किया जा रहा था, जिससे आम लोगो को डीजे की तेज ध्वनि से काफी समस्या उत्पन्न हो रही थी। पुलिस टीम द्वारा वाहन चालक को पकड़कर उससे डीजे बंद करवाया गया, तथा उक्त वाहन चालक का नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को ग्राम भटपुरा थाना पिछोर जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। उक्त आरोपी वाहन चालक का यह कृत्य धारा 223 बीएनएस, 7/15 म.प्र कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का पाया जाने से मौके पर से डीजे व अन्य सहयोगी सामग्री एवं टाटा 407 चार पहिया वाहन को विधिवत जप्त किया गया। थाना डबरा सिटी में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 223 बीएनएस, 7/15 म.प्र कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बरामद मशरूका:- डीजे व अन्य सहयोगी सामग्री एवं टाटा 407 चार पहिया वाहन को जप्त किया गया।
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी डबरा सिटी निरी0 यशवंत गोयल, चौकी प्रभारी टेकनपुर उनि0 बलवीर मावई, आर0 जयकिशन, आर0 विनीत भदौरिया, सैनिक राहुल शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।


