भोपाल। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की तरह बैतूल जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोरखा में भी प्रवेशोत्सव मनाया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया। जिसमें ग्राम के जनप्रतिनिधियों द्वारा बच्चों को संबोधित भी किया गया। कार्यक्रम में कालू सिंह ठाकुर, बंटी ठाकुर, पूर्व सरपंच केएस सरोज, ग्राम के मगन सिंह तुरिया, रामेश्वर पटेल, जीतू सोनी आदि ने उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में केजी1 एवं केजी2 के बच्चों के प्रवेशोत्सव का आयोजन प्राचार्य श्रीमती अर्चना डोंगरे व सीएसी श्री वाघमारे के नेतृत्व में शिक्षिका श्रीमती राजश्री रघुवंशी द्वारा किया गया। जिसमें श्री शिक्षिका श्रीमती बीना शिवुदे, शिक्षक ओमप्रकाश तुरिया एवं मदन वीक द्वारा विशेष सहयोग दिया गया।


