Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्वालियर पुलिस का महिला व साइबर जागरूकता अभियान

महिला पुलिस टीम ने महलगांव में मोहल्ला चौपाल लगाकर महिलाओं व आमजन को महिला एवं साइबर संबंधी अपराधों के प्रति किया जागरूक

ग्वालियर। 01.04.2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर महिला जागरूकता व सायबर संबंधी अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर व डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में दिनांक 01.04.2025 को थाना विश्वविद्यालय अंतर्गत महलगांव में मोहल्ला चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना विश्वविद्यालय की ऊर्जा डेस्क प्रभारी उप निरीक्षक शिखा दंडोतिया, महिला बल, थाना स्टाफ सहित मोहल्ले की बच्चियां व महिलायें उपस्थित रही।

मोहल्ला चौपाल में उप निरीक्षक शिखा दंडोतिया के द्वारा उपस्थित बच्चियों एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं नवीन महिला संबंधी अपराधों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया और उन्हे घरेलू हिंसा के बारे मेें एवं किस तरह वह अपनी शिकायत कर सकती हैं इसके संबंध में बताया गया तथा उन्हे मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 100/112 सेवा, 1090 महिला हेल्पलाइन व 1930 साइबर हेल्प लाइन से भी अवगत कराया गया। उपस्थित बच्चियों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिती में डरे नही और न ही किसी घटना को छुपायें। आपके साथ कोई भी घटना होने पर तत्काल अपने मात-पिता और पुलिस को सूचित करें। चौपाल में उपस्थित लोगों को महिला अपराध संबंधी पेमप्लेट भी वितरित किये गये। इस अवसर पर आमजन को आजकल हो रहे सायबर संबंधी अपराधों के संबंध में जानकारी देकर उनसे बचाव के संबंध में भी जानकारी दी गई। उनके द्वारा लोगों को मोबाइल के दुरूपयोग तथा सायबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, पॉलिसी फ्रॉड, गेम फ्रॉड के संबंध में अवगत कराया गया तथा समझाया गया कि आप सभी ऐसे फ्रॉडों से सावधान रहें और अपने परिचितों को भी इस संबंध में जागरूक करें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in