मुकेश। शुक्ला आज तक 24 * 7 मांधाता विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष वर्ग महा पंचायत के श्री भीम सिंह गुर्जर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि कृषकों को
28 मार्च तक सहकारिता ॠण अदायगी का समय किसानों को दिया गया था। लेकिन रवि फसलो को किसान अभी तक निकालने ,उसे निस्तारण करने, बेचने में लगे हुए हैं। खासकर गेहूं चने सरसों की फसल कटाई और इसका भंडारण करने में समय नहीं मिल पाया और कुछ किसान गर्मी की फसल मूंग लगाने में व्यस्त होने के कारण बहुत से किसान समय पर सहकारी ॠण अदायगी नहीं कर सके हैं। श्री गुर्जर ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए किया है कि पत्र में लिखा कि सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंगी से कहें कि किसानों का सहकारीता ऋण अदायगी का समय अप्रैल महीने तक बढ़ा दिया जाए। जिससे सभी किसान बगैर चिंता और परेशानी से अपना सहकारिता ॠण वापस कर सके।


