Skip to main content

Aaj Tak24x7

आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति सूची में नाम लेकिन दूसरे की नियुक्ति , फर्जी नियुक्ति का आरोप।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र । स्थानीय बाल विकास परियोजना में आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि मेरिट सूची में नाम आने के बाद भी आवेदिका की नियुक्ति नहीं की गई, जबकि मेरिट सूची में नाम नहीं होने के बाद भी दूसरे आवेदिका की नियुक्ति कर दी गई।
ग्राम पंचायत अमवार निवासिनी प्रार्थनी उज्जवल कौशिक का नाम मेरिट सूची में आया था, लेकिन उनकी जगह दूसरी महिला की नियुक्ति कर दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उज्जवल कौशिक के सारे अभिलेखों का सत्यापन कराया गया, लेकिन नियुक्ति पत्र जारी होने पर दूसरे के नाम से नियुक्ति पत्र जारी कर मोटी रकम ले ली गई।
प्रार्थनी उज्जवल कौशिक ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है और दूसरी महिला की नियुक्ति पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मामले की जांच शीघ्र नहीं कराई गई तो प्रदेश शासन को लिखित पत्र भेजकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in