Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री ने साप्ताहिक जनरल परेड का किया निरीक्षण

आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक 04-04-2025

सप्ताहिक जनरल परेड जिला सिंगरौली म.प्र.।*

आज दिनांक 04 अप्रैल 2025 को पुलिस लाइन पचौर, सिंगरौली में साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया, जिसका निरीक्षण पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री जिला सिंगरौली द्वारा किया गया।

परेड का शुभारंभ एवं निरीक्षण

प्रातः 8 बजे पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने पुलिस लाइन पहुँचकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान सर्वप्रथम परेड को सलामी दी गई तथा सभी प्लाटूनों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। श्री खत्री ने उत्कृष्ट वेशभूषा, अनुशासन एवं टर्नआउट के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की तथा उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कृत भी किया। इसके पश्चात परेड द्वारा मार्चपास्ट करते हुए सलामी दी गई।

कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण

परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सभी को बेहतर अनुशासन बनाए रखने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा कर्तव्यों का पालन ईमानदारीपूर्वक करने की सलाह दी।

पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की प्रधान लेखाकक्ष, शस्त्रागार शाखा, स्टोर शाखा एवं वाहन शाखा का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

साप्ताहिक जनरल परेड में रक्षित निरीक्षक श्री केशव सिंह चौहान, सूबेदार श्री आशीष तिवारी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन एवं थाना चौकी क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in