Skip to main content

Aaj Tak24x7

पत्रकार श्री जैन पर हुए प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल एस डी ओ पी पुलिस पुनासा से मिला.

मुकेश. शुक्ला आज तक 24 * 7 खंडवा /ओंकारेश्वर विगत दिनांक 31 जनवरी को पत्रकार श्री विजय जैन के खिलाफ मान्यता पुलिस थाने में यूपी के द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच को लेकर ओंकारेश्वर नगर पत्रकार संघ का प्रतिनिधि मंडल में पुनासा अनुभाग पुलिस एस डी ओ पी कार्यालय पहुंचकर पत्रकार श्री जैन के विरुद्ध दर्ज प्रकरण को लेकर पत्रकार साथियों के साथ बयान दर्ज कराने पहुंचे साथ में पत्रकार विजय जैन भी रहे
मामला 31 जनवरी को प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी के ओंकारेश्वर आगमन पर कार्यक्रम को कवरेज कर ने जाते समय झूला पुल के पास का बताया जा रहा है। एस डी ओ पी कार्यालय में विजय जैन अपने पत्रकार साथियों के साथ बयान दर्ज करने के बाद श्री जैन ने अपने साथ घटित घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 31 जनवरी को मैं अपने पत्रकार साथी देवेंद्र चौकसे, घनश्याम महालय, आनंद वर्मा व अन्य के साथ प्रभारी मंत्री श्री धर्मेंद्र लोधी के कार्यक्रम का कवरेज करने के लिए जा रहा था । पूर्व से ही दुर्घटना के दौरान मेरे पैर में रॉड डली होने से मैं ज्यादा दूर तक पैदल नहीं चल सकता हूं इसलिए मैं बाइक से कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहा था तभी दो महिलाओं के द्वारा वाहन से टक्कर लगने की बात पर मेरे साथ हाथपाई की गई , मैने उनसे कहा कि अगर आपको कोई चोट आई हो तो मैं मेडिकल करवा देता हूं तब उन्होंने मुझे गाली गलौज की और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही तब मैंने कहा चलो मैं खुद ही तुम्हे पुलिस थाने लिए चलता हूं , लेकिन गाली गलौज मत करो । मैं उन्हें पुलिस थाने लेकर पहुंचा जहा पुलिस ने अदम चेक काटा और मैं भी वहां से मंत्री जी के कार्यक्रम मैं चला गया । लेकिन बाद मुझे जानकारी मिली कि उन दोनों महिलाओं ने थाने पहुंचकर मेरे खिलाफ एक ही स्थान पर एक ही समय में दो अलग-अलग आरोप लगाए जिसके तहत मेरे खिलाफ मांधाता पुलिस ने बी एन एस की धारा 74 और 75 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया । आज पुनासा एसडीओपी कार्यालय में अपने पत्रकार साथियों के साथ बयान दर्ज कराने आया हूं। जैन में कहां की मेरा 40 साल की पत्रकारिता का अनुभव है की पत्रकार की कभी किसी से कोई व्यक्तिगत बुराई नहीं होती है वह अपनी पत्रकारिता जनहित में करता है। मुझे तो इस प्रकरण के पीछे साजिश नजर आती है क्योंकि जिस तरह के आरोप उन महिलाओं ने मेरे खिलाफ लगाए हैं वह झूठ और बे बुनियाद है ।
वर्जन मामले को लेकर क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी श्रीबोयत
पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है साक्षीगणों के कथन बयान लिपिबद्ध किए किया जाकर जांच करवाई की जा रही है पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच कर चालान पेश करेंगे करेगी
श्रीरविंद्र बोयत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, कार्यालय अनुभागपुनासा*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in