Skip to main content

Aaj Tak24x7

समाधान दिवस पर कुल 57 मामले आए,7 मामले का हुआ निस्तारण

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र।तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस में विभिन्न समस्याओं से जुड़े 57 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें 7 मामले का निस्तारण मौके पर किया गया।समाधान दिवस का अयोजन शनिवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया। तहसील दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने किया। जिलाधिकारी ने संबंधित जन समस्याओं को सुना वहीं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस से संबंधित समस्याओं को बारीकी से सुना। दोनों अधिकारियों ने एक-एक जान शिकायती प्रार्थना पत्रों को देखा और फरियादियों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देश दिए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तहसील समाधान दिवस पर आए जन शिकायती प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह में गुणवत्ता परक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण गंभीरता से करें।कहां की अगर लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। तहसील समाधान दिवस पर डी.एफ.ओ स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार उपजिलाधिकारी निखिल यादव पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल, तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव नायब तहसीलदार के अलावा जिले और तहसीलस्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in