रिपोर्ट
शमसुलहक़ ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
बस्ती जिले के नगर पंचायत कप्तानगंज के प्रमुख चौराहे पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्र के लोग पूरी तरह से आहत हो गए हैं और इसको लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से लगातार अंडर पास बनाने के लिए अपील भी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि हाईवे पर स्थित कप्तानगंज चौराहा भीड़भाड़ के चलते लगातार घटनाओं दुर्घटनाओं के लिए प्रसिद्ध हो गया है सड़क पार कर रहे कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं और कुछ लोग अपनी जान भी गवा चुके हैं ऐसे में लगातार क्षेत्र के सांसद विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से स्थानीय लोगों ने मांग किया है कि कप्तानगंज प्रमुख चौराहे पर अंडरपास या ओवर ब्रिज बनकर यातायात को सुगम बनाया जाए जिससे क्षेत्र में होने वाली घटनाओं को रोका जा सके कई विद्यालय के बच्चों का आवागमन उत्तरी पटरी से दक्षिणी पटरी और दक्षिणी पटरी से उतरी पटरी पर रहता है आए दिन किसी न किसी घटना में विद्यालय के बच्चे चोटिल होते हैं कई छात्र गंभीर रूप से चोटिल होकर अपने घर ही बैठ गए उनका पठन-पाठन बंद हो गया और एक दो छात्रों ने तो अपनी जान गवा दी ऐसे में स्थानीय लोगों की मांग है कि कप्तानगंज प्रमुख चौराहे पर अंडरपास का निर्माण किया जाए जो समाज और क्षेत्र के लिए हितकर है।
कप्तानगंज के प्रमुख चौराहे पर मौजूद कस्बे के एवं क्षेत्र के लोगों ने एकत्रित होकर सामूहिक रूप से अंडरपास बनाने की बात रखी।
इस मौके पर कप्तानगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव तिवारी सानू पाठक पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद चौधरी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पिंटू सोनकर,भाजपा आईटी सेल के रवि तिवारी युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप तिवारी सहित कस्बे के अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


