Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना ग्वालियर पुलिस की अवैध शराब तस्कर के खिलाफ कार्यवाही

पुलिस ने कोटेश्वर मंदिर के पास शराब तस्कर को पकड़कर स्कूटी पर बेचने के लिये रखी अवैध देशी शराब के 330 क्वाटर किये जप्त

🔴 पुलिस ने पकड़े गये शराब तस्कर से कुल 330 क्वाटर देशी प्लेन मदिर कुल 59.400 लीटर कीमत 20,000/- रुपये एवं मैस्ट्री स्कूटी क्रमांक एमपी07-एसडी-4952 जप्त किया।

ग्वालियर। दिनांक 06.04.2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 06.04.2025 को ग्वालियर पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कोटेश्वर मंदिर के पास सफेद रंग की मैस्ट्री स्कूटी क्रमांक एमपी07-एसडी-4952 से शराब बैचने के लिये खड़ा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा थाना ग्वालियर पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक मिर्जा आसिफ बेग के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान कोटेश्वर मंदिर के पास कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान कोटेश्वर मंदिर के सामने गली के ऊपर कुण्डी पर पहुंचा देखा तो मुखबिर के बताए हुलिया का एक व्यक्ति सफेद रंग की मैस्ट्री स्कूटी क्रमांक एमपी07-एसडी-4952 लिये खड़ा दिखाई दिया, पुलिस टीम को देखकर उसने स्कूटी स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया और नाम व पता पूछने पर उसने शेरा वाली माता मंदिर के पास अनुक्कड की बगिया लधेडी ग्वालियर का रहने वाला बताया। पुलिस द्वारा उसके पास मिली स्कूटी पर रखी प्लास्टिक की सफेद व लाल रंग की बोरी को चेक किया गया तो उनमें 300 देशी प्लेन शराब के क्वाटर भरे मिले एवं स्कूटी की डिग्गी को खोलकर देखा तो उसमे 30 क्वाटर देशी प्लेन मदिरा के मिले कुल 330 क्वाटर देशी प्लेन मदिर कुल 59.400 लीटर कीमत लगभग 20,000/- रुपये के मय मैस्ट्री स्कूटी क्रमांक एमपी07-एसडी-4952 को विधिवत जप्त किया गया और पकड़े गये शराब तस्कर के खिलाफ थाना ग्वालियर में अप0क्र0 182/25 धारा 34(2) आवकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जप्त मशरूकाः– कुल 330 क्वाटर देशी प्लेन मदिर कुल 59.400 लीटर कीमत लगभग 20,000/- रुपये एवं मैस्ट्री स्कूटी क्रमांक एमपी07-एसडी-4952 कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 80,000/- रुपये।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ग्वालियर निरी0 मिर्जा आसिफ बेग, कार्य.प्र.आर.जनक सिंह, आर. राहुल भदौरिया, आर. मोकम रावत, आर. विवेक तोमर, आर. अर्जुन सिकरवार, आर. मलखान सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in