Skip to main content

Aaj Tak24x7

श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड ने जारी की सूची

……

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ प्रमाण पत्र एवं रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होता है |
इसी क्रम में श्राइन बोर्ड द्वारा सोमवार देर शाम वर्ष 2025 में होने जा रही अमरनाथ यात्रा के फॉर्म एवं डॉक्टरों की लिस्ट जारी कर दी गयी |
बाबा बर्फानी हर-हर महादेव सेवा समिति के भरत ढींगरा ने बताया की फॉर्म 14 अप्रैल से पंजाब नेशनल बैंक नया बाजार शाखा में जमा होंगे | बृज कटारिया एवं पन्नालाल गौड़ ने बताया यात्रा परमिट फॉर्म श्राइन बोर्ड की साइड से डाउनलोड कर सकते हैं अथवा समिति के कार्यालय जिन्सी नाला न. 1 से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं |
कई वर्षों से लगातार अमरनाथ जा रहे श्रद्धालु लोकेश शर्मा , सुनील शिवहरे एवं श्याम लहारिया ने बताया कि मेडिकल एवं रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है इसलिए श्रद्धालु बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा पर ना जाएँ |
वरिष्ठ समाजसेवी एवं समिति के संरक्षक महेंद्र भदकारिया ने बताया ग्वालियर की समिति इस वर्ष अपना चौथा लंगर बालटाल बैस कैम्प में लगाएगी ,
समिति के गौरव नागवानी , बब्बल शिवहरे , विकास वाधवानी , दिलीप यादव समेत कईं सदस्य लंगर में सेवाएं देने के लिए जायेंगे |

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in