
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पर्चन के साथ की गई। इस अवसर पर उपस्थित जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने भाजपा की अब तक की यात्रा उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का खाका पेश किया। उन्होंने बताया कि 1980 में जनसंघ से अलग होकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित पार्टी ने राष्ट्रीय राजनीति में एक मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। पार्टी तीसरी बार केंद्र की सत्ता में है और 19 राज्यों में पार्टी और उसकी समर्थित सरकारें हैं । इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया उत्तर प्रदेश में अपराधों पर नियंत्रण, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा, प्रेम शर्मा, सूखा सिंह खड़गवंशी, पुनीत चौधरी, इरफान चौधरी, आदि मौजूद रहे।…………..सवाददाता.. मुशीर खान……….अमरोहा. उत्तर प्रदेश


