Skip to main content

Aaj Tak24x7

नवनिर्मित मोतीपुर,नूरपुर व बांसुरा पुलिस चौकी का लोकार्पण

रिपोर्ट अजय सिंह सीतापुर उत्तर प्रदेश
सीतापुर आज पुलिस अधीक्षक जनपद सीतापुर चक्रेश मिश्र द्वारा थाना महमूदाबाद की नवनिर्मित पुलिस चौकी “मोतीपुर व नूरपुर” थाना रामपुर मथुरा की नवनिर्मित पुलिस चौकी “बांसुरा” का लाल फीता काटकर उद्घाटन किया गया । इस दौरान अपर पुलिस दक्षिणी डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह, क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव व प्रभारी निरीक्षक महमूदाबाद, प्रभारी निरीक्षक रामपुर मथुरा एवम् थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम में बताया गया कि थाना महमूदाबाद तथा रामपुर मथुरा की नवनिर्मित पुलिस चौकी से आसपास के ग्राम एवं ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना उत्पन्न होगी, पुलिस बल की उपलब्धता सुरक्षा बनी रहेगी, चौकी के द्वारा प्रकरणों का निस्तारण कर उनकी मदद की जा सकेगी। अपराध एवम् अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने एवम् कानून, सुरक्षा एवम् शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत पुलिस चौकी पर उपस्थित पुलिसकर्मियों व ग्राम प्रहरियों को अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए संबंधित को यथाशीघ्र सूचना देने, शराब पीकर वाहन न चलाने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, बाइक पर ट्रिपलिंग ना करने तथा कार चलाते समय शीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की गयी। चौकी क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठानों/भी़ड़भा़ड़ वाले इलाकों आदि में सीसीटीवी लगवाने अथवा लगे हुए सीसीटीवी को निरंतर क्रियाशील रखने एवं जुआं खेलने/ ट्रेडिंग करने व गेम खेलने एवं कर्ज देने वाले ऐप से बचें तथा इसका प्रयोग बिल्कुल ना करें तथा साइबर फ्रॉ़ड से बचने हेतु जागरुक करने एवं अपना OTP किसी अन्य को न शेयर करने व सतर्क रहने के लिये कहा गया। लोकार्पण में चौकी क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा चौकी के निर्माण से आमजनमानस की पुलिस तक शीघ्र पहुंच व सुविधा के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in