Skip to main content

Aaj Tak24x7

अप्रैल महीने के शुरुआती दिनों में मई जैसी गर्मी*

*आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट (सिगंरौली, देवसर)

*

सिंगरौली अप्रैल महीने की शुरुआती दिनों में ही गर्मी ने अपनी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं तापमान 40 सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है तो वही लोग दोपहर में घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं, हालांकि यह सिर्फ जिले भर में नहीं पूरे उत्तर भारत क्षेत्र में गर्म हवा चल रही है , दोपहर करीब 2:00 बजे तापमान 40 सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है वही यह अप्रैल महीना अब तक का सबसे गर्म महिना है ,।

दिन और रात के तापमान में काफी अंतर
दिन में अधिकतम तापमान जहां 40 सेल्सियस से अधिक हो रहा है वही रात में 26 सेल्सियस तक तापमान की गिरावट हो रही है। आगे आने वाले दोनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है।
शीतल पेय पदार्थ की बड़ी मांग
लगातार गर्मी बढ़ने से लोगों की दिलचस्पी शीतल पेय पदार्थ गन्ने के रस , नींबू पुदीना, शिकंजी कोल्ड ड्रिंक की मांग बढ़ रही है तो वही गन्ने के रस की चर्खिया बाजार में सैकड़ो की संख्या में लगी हुई है ।

वर्ष 2025 में भयंकर गर्मी पड़ने की संभावना
विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने अपने एक जारी रिपोर्ट में दावा किया है कि वर्ष 2025 अब तक का सबसे गर्म वर्ष हो सकता है अभी तक 2024 में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी थी लगातार बढ़ रही गर्मी एवं जलवायु के परिवर्तन के लिए ग्रीन हाउस गैस के स्तर में बढ़ोतरी को देखा जा रहा है जो की काफी चिंता का विषय है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in