Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना डबरा शहर पुलिस की आईपीएल क्रिकेट सट्टेबाजों के खिलाफ कार्यवाही

आईपीएल क्रिकेट पर मोबाइल के द्वारा ऑनलाईन सट्टा खेल रहे तीन सट्टेबाजों को डबरा सिटी पुलिस ने पकड़ा

ग्वालियर 08.04.2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में दिनांक 07.04.2025 को थाना डबरा शहर पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत सहराई पुल के पास कुछ लोगों द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री निरंजन शर्मा द्वारा थाना डबरा शहर पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खेल रहे सटोरिया पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री जितेन्द्र नगाइच के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा शहर निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को सहराई पुल के पास मुखबिर के बताये अनुसार तीन व्यक्ति मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए दिखे। पुलिस टीम को देखकर उनके द्वारा मौके से भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उन्हे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम व पता पूछने पर उन्होने दो व्यक्तियों ने गौतम विहार कालोनी डबरा एवं एक ने ग्राम रजियार का होना बताया। पकड़े गये व्यक्तियों के पास से मिले मोबाइलों को खोलकर चेक किया तो उसके ब्राउजर में एक लिंक खुली हुई मिली, जिसके माध्यम से उसके द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस टीम को मोबाइल में एजेन्ट आईडी में हजारांे रूपये का लेनदेन भी मिला एवं तलाशी लेने पर 5600/- रूपये नगद मिले। पकड़े गये व्यक्तियों से सट्टे के संबंध में पूछताछ की तो उसने बताया कि वह उक्त आइडी के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खेलते थे। जिस पर से पुलिस टीम ने पकड़े गये सटोरियों के पास दो मोबाइल व 5600 रूपये नगद एवं 10 स्क्रीनशॉट मोबाइल से लेनदेन के विधिवत जप्त कर उसके खिलाफ थाना डबरा शहर में पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बरामद मशरूका:- 02 मोबाइल, 5600/- रुपये नगद एवं 10 स्क्रीनशॉट मोबाइल से लेनदेन के।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी डबरा शहर निरीक्षक यशवंत गोयल, सउनि गोवर्धन सिंह, प्रआर भारत सेन, आर. अविनाश पटसारिया, आर. विनोद रावत, आर सत्यम सिंह, आर. शिवओम गौड़, आर. मिंटू परिहार, आर. सुरेन्द्र सिंह सैनिक रणवीर सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in