Skip to main content

Aaj Tak24x7

सेवन निवृत्त प्रधानाध्यापक को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट अजय सिंह सीतापुर उत्तर प्रदेश

लहरपुर सीतापुर नगर के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट प्रथम के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक को उनकी शैक्षिक सेवाओं के लिए किया गया सम्मानित। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला मिश्रपुर निवासी सेवानिवृत प्रधानाचार्य अशोक कुमार अवस्थी को सोमवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के द्वारा उन्हें अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उनकी शैक्षिक सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्ति नहीं होता है,अब आप बच्चों को संस्कारित शिक्षा व अच्छे संस्कार देकर उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। अशोक कुमार अवस्थी के सेवानिवृत होने के उपरांत उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र के कमलेश मेहरोत्रा, हसीन अंसारी, विपिन अवस्थी, रवि शाक्य, विवेक शुक्ला, ज्ञानेंद्र पाण्डेय, दिनेश पटेल, निर्मल पाण्डेय, अंकित अवस्थी, अनिल मिश्रा, अंशू द्विवेदी, मोहम्मद रफी, रईस खां, शानू खां आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in