*आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट (सिगंरौली, देवसर)
*
महाविद्यालय में लगा वाटर कूलर कई महीनो से बंद पड़ा है
सिंगरौली। सरई अप्रैल के शुरुआती महीने में मई जैसी गर्मी पड़ रही है जहां पारा 40 सेल्सियस तापमान तक जिले में पहुंच रहा है तो वहीं शासकीय महाविद्यालय सरई में छात्र-छात्राओं के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है छात्रों ने बताया कि महाविद्यालय लगा वाटर कूलर कई महीनो से खराब पड़ा है , जिसकी वजह से वह गर्म पानी दे रहा है , तो वहीं छात्रों ने बताया कि प्राचार्य से इसके बारे में बात की गई उन्होंने उपर लेटर लिखने की बात कही , महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र ,छात्राओं जिला कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नया वाटर कूलर लगवाने का आग्रह किया है।


