Skip to main content

Aaj Tak24x7

क्राइम ब्रांच व थाना विश्वविद्यालय पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

पुलिस ने करौली माता मंदिर के दर्शन कर पैदल आ रही महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

🔴 पकड़े गये आरोपी झपट्टा मारकर छीना गया सोने का मंगलसूत्र एवं घटना में प्रयुक्त स्प्लेण्डर मोटर साइकिल भी की जप्त।

ग्वालियर। दिनांक 09.04.2025 –
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादिया मिथलेश गुर्जर पत्नी रामवीर सिंह कंसाना उम्र 35 साल निवासी आरोग्यधाम के पीछे घाटबाबा मन्दिर के पास महलगाँव ग्वालियर ने थाना विश्वविद्यालय में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 02.04.2025 के शाम करीबन 6.30 बजे वह करौली माता मन्दिर से दर्शन कर अपनी बहिन के साथ अपने घर के लिए पैदल जा रही थी तभी आरोग्यधाम के पीछे वाली गली में शगुन गार्डन के पास रोड पर एक लड़का स्पलेन्डर मोटरसाइकल से मेरे सामने से आया और मेरे गले से सोने का मंगलसूत्र झपट्टा मार कर ले गया। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना विश्वविद्यालय में अप0क्र0 119/25 धारा 304 बीएनएस का प्रकरण अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मंगलसूत्र छीनने की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक (पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी,भापुसे को क्राइम ब्रांच व थाना विश्वविद्यालय पुलिस की संयुक्त टीम को उक्त प्रकरण में वांछित अज्ञात आरोपी की पतारसी कर शीघ्र धरपकड़ हेतु लगाने के निर्देश दिये गये। वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार व सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अपराध निरी0 हितेन्द्र सिंह राठौर व इंचार्ज थाना प्रभारी विश्वविद्यालय उप निरीक्षक प्रदीप पार्या के द्वारा थाना विश्वविद्यालय व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को उक्त प्रकरण की पतारसी हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये और कुछ संदिग्धों को चिन्हित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दिनांक 08.04.2025 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि काले रंग की हीरो स्प्लेण्डर मोटर साइकिल लिये उक्त घटना कारित करने वाला बदमाश झांसीरोड बस स्टेण्ड के पास खड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को वहां पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध स्प्लेण्डर मोटर साइकिल लिये बैठा दिखा जिसकी मोटर साइकिल पर नम्बर एमपी07-एमएल-223 लिखा था और नम्बर प्लेट का कुछ हिस्सा टूटा हुआ था। पुलिस टीम को देखकर उक्त संदिग्ध व्यक्ति ने मोटर स्टार्ट कर मौके से भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की धरदबोचा। पकड़े गये संदिग्ध से पूछताछ करने पर उसने नयागांव थाना पनिहार जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। उक्त घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा दिनांक 02.04.2025 को करोली माता मंदिर से अपने घर पैदल जा रही महिला के गले में छपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र छीन लिया था। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर छीना गया मंगलसूत्र बरामद किय जाकर उसे विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय द्वारा केन्द्रीय जेल ग्वालियर में भेजा गया।

जप्त मशरूका:- छीना गया सोने का मंगलसूत्र एवं घटना में प्रयुक्त स्प्लेण्डर मोटर साइकिल।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी अपराध निरी0 हितेन्द्र सिंह राठौर, इंचार्ज थाना प्रभारी विश्वविद्यालय उप निरीक्षक प्रदीप पार्या, थाना क्राइम ब्रांच टीमः- उनि0 महावीर सिंह, आरक्षक रणवीर शर्मा, आर. सुमित शर्मा, आर. अभिषेक यादव, आर. देवेश कुमार, आर. सोनू प्रजापति, आर. शिवकुमार यादव थाना विश्वविद्यालय टीमः- उनि संजू यादव, आर. विष्णुदत्त उपाध्याय, आर. सुभाष गर्ग की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in