लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी
सोनभद्र/ संचारी रोग नियंत्रण अभियान पूरे जिले में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलना है जिसको माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा हरी झंडी दिखा कर सीएमओ कार्यालय से शुभारंभ कर दिया गया है इसी क्रम में जिला स्वास्थ्य समिति व फैमिली हेल्थ इंडिया के सहयोग से चलाई जा रही एमबेड परियोजना द्वारा गांव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत एंबेड जिला समन्वय आजाद यादव के निर्देशन में बीसीसीएफ़ और स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा चोपन ब्लॉक के टापू गांव में संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली निकाली गई व गांव में घर घर जा कर लोगों को मच्छर जनित बिमारी से बचाओ व इलाज व साफ सफाई के बारे मे जागरूक किया गया और लोगों मच्छरदानी जरूर लगाने की सलाह दिया गया व स्कूल के बच्चों को मच्छर जनित बिमारी व बचाओ की जानकारी खेल खेल के माध्यम से दिया गया
इस मौके पर फैमिली हेल्थ इंडिया चोपन ब्लॉक के बीसीसीएफ विशाल सिंह व कंपोजिट विद्यालय टापू के अध्यापक रमाशंकर सिंह, आनंद सिंह, रामअवध सिंह ,व दीपा यादवऔर गांव की (आशा) विज्वंती देवी निर्मला देवी (आंगनवाड़ी), सुमन यादव (एनम) व मोतीलाल सिंह ग्रामीण उपस्थित रहे


