जयपुर : डॉ.के.एल.परमार : राष्ट्रीय प्रभारी : आज तक 24×7 न्यूज : चर्चित हनुमानाराम आरएएस ने डमी कैंडिडेट बनकर दी एसआई परीक्षा, गिरफ्तारी के बाद SOG को मिला 1 दिन का रिमांड खुलेंगे कई राज, राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा 2021 से जुड़े फर्जीवाड़े की आंच अब प्रशासनिक स्तर पर भी पहुंच गई है, जैसलमेर के फतेहगढ़ SDM हनुमानाराम को इस घोटाले में डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने के आरोप में SOG ने गिरफ्तार कर लिया है, गुरुवार को हनुमानाराम को जयपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से SOG को एक दिन का रिमांड मिला है।


