Skip to main content

Aaj Tak24x7

सड़क हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, बाइक सवार तीन लोग हुए घायल

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र । अमवार चौकी क्षेत्र के बारहपान में मुड़गुड़ी पहाड़ी के ठीक सामने एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि रामप्रसाद पुत्र जय सिंह उम्र करीब 45 वर्ष,कौशल्या देवी पत्नी रामप्रसाद उम्र करीब 38 वर्ष, नीलम पुत्री रामदुलार उम्र करीब 13 वर्ष,तीनों निवासी बघाडू बताए गए हैं, जो एक ही बाइक पर सवार होकर घघरी से अपने घर लौट रहे थे कि बारहपान में मुड़गुड़ी पहाड़ी के ठीक सामने गुरुवार की दोपहर लगभग ढाई बजे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार पति पत्नी सहित 13 वर्षीय बच्ची कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में इलाज के लिए एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज चल रहा है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in