रिपोर्ट अजय सिंह सीतापुर उत्तर प्रदेश पुलिस अधीक्षक सीतापुर महोदय चक्रेश मिश्र द्वारा जनपद में सघन चेकिंग एवम् अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। क्षेत्राधिकारी महोली विशाल गुप्ता के निकट पर्यवेक्षण में थाना पिसावां पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त प्रमोद कुमार मिश्रा पुत्र अमृतलाल मिश्रा निवासी गुरसण्डा चौराहा थाना पिसावां जनपद सीतापुर को गुरसण्डा चौराहे के पास से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद अवैध शस्त्र के संबंध में थाना पिसावां पर मु0अ0सं0 132/2025 धारा 25(1-बी) आयुद्ध अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।


