Skip to main content

Aaj Tak24x7

बड़ौदा मंडी उपार्जन केंद्र पर गेहूं खरीदी में फैली अवस्थाएं किसान हो रहे परेशानएकमात्र धर्म कांटा होने से तुलाई में हो रही है देरी।

श्योपुर– बड़ौदा मंडी स्थित सहकारी संस्था बड़ौदा के गेहूं उपार्जन केंद्र पर खरीदी प्रक्रिया में देरी के चलते किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। किसान नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग पहले ही हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी सुचारू रूप से शुरू नहीं हो पाई है, जिससे किसानों में जबरदस्त नाराजगी है। किसान निर्धारित तिथि पर स्लॉट बुक कर सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर अपनी उपज लेकर गेहूं खरीदी केंद्र पर पहुंचे हैं, लेकिन खरीद प्रक्रिया प्रारंभ न होने के कारण उन्हें मंडी में ही डेरा डालना पड़ रहा है। शुक्रवार को इस अव्यवस्था से नाराज किसानों ने मंडी परिसर में हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसान नेता राधेश्याम मीणा ने कहा, “जब ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के माध्यम से किसानों को निश्चित तारीख देकर मंडी बुलाया गया, तो ऐसे में खरीदी प्रक्रिया प्रारंभ न करना प्रशासन की घोर लापरवाही है।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही खरीदी प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो किसान मजबूर होकर उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि बड़ौदा मंडी में केवल एक ही धर्म कांटा (वजन मशीन) होने के कारण भी खरीदी प्रक्रिया में अत्यधिक विलंब हो रहा है। कृषि उपज मंडी बड़ौदा में मंडी में आने वाले किसानों के अलावा लुहाड़ सहकारी संस्था एवं बड़ौदा सहकारी संस्था के उपार्जन केंद्र बने हुए हैं इससे न सिर्फ किसानों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। किसानों ने मांग की है कि मंडी में तत्काल अतिरिक्त धर्म कांटा स्थापित किया जाए, जिससे खरीदी प्रक्रिया को तेज किया जा सके और उनकी परेशानी दूर हो सके।
रामस्वरूप गुर्जर ब्यूरो रिपोर्ट श्योपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in