आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में शुक्रवार की सुबह लगभग 11:30 बजे कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई । जिससे परिजनों में कोहराम मच गया । ग्राम प्रधान धनौरा सुभाष कुमार द्वारा बताया गया है,कि लालमन गोंड़ पुत्र फेकन गोड़ उम्र करीब 43 वर्ष निवासी पिपराही टोला ग्राम धनौरा ,घर के पास के कुएं से पानी लाने के लिए गए हुए थे। जो कुएं से पानी निकालते वक्त अचानक उनका पैर फिसल गया और वह कुए में गिर गए।जिससे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने आनन फानन में मौके पर पहुंचकर किसी तरह से लालमन को कुएं से बाहर निकाला ,लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है
इस हृदयविदारक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है परिजनों का रो रो कर बुराहल है।


